PM Kisan 22th Installment Date: 22वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, फाइनल तिथि जारी

PM Kisan 22th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को योजना की 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई, जिसके बाद अब सभी लाभार्थी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के मन में यही सवाल है कि अगली किस्त कब आएगी और पैसा खाते में कब तक दिखेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी प्रक्रिया और पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखें तो साफ संकेत मिलते हैं कि 22वीं किस्त वर्ष 2026 की शुरुआत में जारी की जाएगी। योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार ₹2000 की सहायता दी जाती है, जिससे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार 22वीं किस्त की तैयारी में जुटी है और उम्मीद है कि फरवरी महीने में यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।

PM Kisan 22th Installment Date

विभागीय स्तर से मिल रही जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 के शुरुआती दिनों में जारी हो सकती है। पिछली किस्तों के पैटर्न को देखें तो सरकार आमतौर पर फरवरी, जून और नवंबर के आसपास भुगतान करती है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को ट्रांसफर की गई थी, ऐसे में अगली किस्त फरवरी 2026 में आना लगभग तय माना जा रहा है।

इस किस्त के जरिए देश के करीब 9 करोड़ किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार डीबीटी सिस्टम के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है, जिससे किसी भी तरह की बिचौलिया व्यवस्था नहीं रहती। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही सरकार फाइनल डेट जारी करेगी, किसानों को इसकी जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

PM Kisan 22th Installment Date Overview

आर्टिकल का नामPM Kisan 22th Installment Date
योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
किस्त संख्या22वीं
किस्त राशि₹2000
लाभार्थीलगभग 9 करोड़ किसान
पेमेंट मोडDBT
स्थिति जांचऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

22वीं किस्त में इन किसानों को ₹4000 मिलेंगे

कुछ किसानों को 22वीं किस्त में ₹2000 के बजाय ₹4000 मिलने की संभावना है। यह राशि उन लाभार्थियों को मिल सकती है जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी कारण से रुक गई थी और अब सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। ऐसे मामलों में सरकार लंबित किस्त को नई किस्त के साथ जोड़कर भुगतान कर देती है। हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी ई-केवाईसी, बैंक डिटेल और भूमि रिकॉर्ड पूरी तरह सही होंगे।

पीएम किसान की 22वीं क़िस्त के लिए पात्रता

  • लाभार्थी किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
  • किसान परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति या उनके परिवार योजना के पात्र नहीं माने जाते।
  • जिन किसानों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • बड़े भूमिधारी या संस्थागत किसान इस योजना से बाहर रखे गए हैं।
  • लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है, अन्यथा भुगतान रोक दिया जाता है।

Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम का मौका, सैलरी ₹25000 महीना, ऐसे करे आवेदन

PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?

22वीं किस्त का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। होमपेज पर Beneficiary Status या Know Your Status का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को भरने के बाद सबमिट करना है।

जानकारी सबमिट होते ही सामने आपकी किस्त से जुड़ा पूरा विवरण दिखने लगेगा, जिसमें यह भी पता चलेगा कि पैसा खाते में ट्रांसफर हुआ है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरह किसान घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर 22वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आया है तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी स्थिति की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, यह भी कन्फर्म करना जरूरी है। भूमि रिकॉर्ड में किसी तरह की गलती होने पर स्थानीय लेखपाल या पटवारी से सुधार कराना चाहिए।

सभी जानकारी सही होने के बाद भी भुगतान नहीं मिला है तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा किसान कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके भी अपनी समस्या का समाधान पाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon